दृष्टिकोण

शिक्षित पृष्ठभूमि रखने के कारण जनता की सेवा करने के लिए भावी लक्ष्यों के महत्व को मैंने सहजता से समझा है। मेरा विश्वास है किसी भावी लक्ष्य के बिना किए जाने वाले सेवा कार्य का प्रभाव निश्चित दिशा के अभाव में अपना प्रभाव खो देता है। राजस्थान जैसे महान राज्य के लोगों की सेवा के लिए जनता की भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना आवश्यक है।
मुझे जमीनी स्तर पर सतत रूप से कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और जिसके कारण लोगों के साथ मेरी बातचीत होती रही और मुझमें लोगों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं की समझ का विकास हुआ। जिस भावी लक्ष्य के लिए मैं प्रतिबद्ध हुँ वह मेरे सामने देश की सेवा में लगे मेरे परिवार के बड़े बुजुर्गों से प्राप्त हुई। हमारे महान राज्य के लिए मेरे भावी लक्ष्य (विजन) के चार मुख्य स्तम्भ हैं:-


v1
v2
राजस्थान में वर्ष में औसतन 496 मिमी. वर्षा होती है और वर्ष में केवल 27 दिन ही बारिश होती है। इसके फलस्वरूप सभी के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जल संरक्षण की मुख्य भूमिका है। सामाजिक और आर्थिक न्याय की सुरक्षा तब तक नहीं हो सकती है जब तक जीवन के लिए स्वच्छ और पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध नहीं होता। वर्षा जल संचयन, जल की हानि को रोकना, जल की रिसाइक्लिंग और पुनः उपयेाग के लिए प्रोत्साहित करना, भू-जल संसाधन का संधारणीय उपयोग, सूखा प्रबंध जैसे मेरे प्रयासों से जल संरक्षण किया जा सकेगा।
v3
‘स्वास्थ्य’ का अर्थ केवल किसी रोग या निर्बलता के न होने से ही नहीं है वरन् इसका आशय संपूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वस्थता से है जो मानव की संभावनाओं के पूर्ण उपयेाग की पूर्व शर्त है। स्वस्थ जनसंख्या दीर्घायु और अधिक उत्पादक होती है और यह अधिक बचत करती है, तथा अर्थव्यवस्था में सकारात्मक योगदान देती है।
स्वास्थ्य देखरेख की पहुंच सामाजिक और आर्थिक आवश्यकता है। स्वास्थ्य देखरेख सुविधा को कम कीमत पर सभी को पहुंचाने का मेरा विजन भारत के संविधान के राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतो से लिया गया है जो ‘जनस्वास्थ्य सुधार‘ को राज्य के प्राथमिक कर्तव्य के रूप में अधिदेशित करती है।
इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैं स्वास्थ्य देखरेख में सरकारी निवेश में वृद्धि करने, चिकित्सा के क्षेत्र में मानव संसाधन का विकास करने और हमारे राज्य के सभी लोगों को वहनीय कीमत पर सार्वभौमिक और वहनीय स्वास्थ्य देखरेख पहुंचाने के लिए इस क्षेत्र में निजी उद्यमियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
v4
किसी दार्शनिक ने एक बार कहा था कि ‘यदि हम समाज में त्वरित परिवर्तन लाना चाहते हैं हमें विश्व की महिलाओं को एकजुट करना होगा।‘ हमारी जनसंख्या का आधा भाग महिलाओं का है फिर ऐसी कई समस्याएं हैं जिससे उनकी संभावनाओं का पूर्ण विकास नहीं हो पाया है। उन्हें हर रोज पितृ सत्तामक प्रथा, लिंग भेद और सुरक्षा संबंधी खतरों का सामना करना पड़ता है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि यदि हम महिलाओं को सशक्त बनाते हैं तो हमारा राज्य और अधिक प्रगति करेगा।
महिला सशक्तीकरण के मेरे विजन के अंतर्गत महिलाओं के लिए शिक्षा की पहुंच में वृद्धि करना, और अधिक अवसर तथा सुरक्षित वातावरण को तैयार करना है जहां महिलाएं सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अवसरों का लाभ पाने के लिए घर से बाहर निकलने में संकोच नहीं करेंगी।
v5
राज्य की लगभग 70 प्रतिशत जनसंख्या अपने जीवन-यापन के लिए कृषि पर निर्भर करती है। हमारे राज्य में कृषि मुख्य रूप से मानसून पर निर्भर है जो अनिश्चित, असामयिक और कम अवधि की होती है। हमारे राज्य में पानी की समस्या के कारण बड़ी जनसंख्या के भरण पोषण के लिए हमारे लिए वैज्ञानिक कृषि प्रणाली को अपनाना आवश्यक हो जाता है।
वैज्ञानिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए संकर बीज, तकनीकी रूप से उन्नत उपकरण, सिचाई पद्धति तथा ऊर्वरकों और कीटनाशकों का युक्तिसंगत उपयोग मेरे विजन की मुख्य बाते हैं।
v6
वर्ष 2013 में हमारे राज्य में 3.16 करोड़ पर्यटकों (घरेलू और विदेशी) का आगमन हुआ। उनके पर्यटन स्थल हमारे राज्य के लोगों के लिए काम के अवसरों का सृजन करते हैं। राजस्थान में समृद्ध विरासत, आकर्षक वनस्पति और जीव जन्तु व्यापक भू-क्षेत्र है। सत्कार के क्षेत्र में अपनी शिक्षा और अनुभवों से मैं इन खूबियों में वृद्धि करके अपने राज्य में पर्यटन उद्योग को और विकसित करने का कार्य करूंगा जिससे जनता के लिए आर्थिक न्याय और अवसर सुनिश्चित किया जा सके।
v7
आधुनिक जीवन अर्थव्यवस्था में बिजली की प्रमुख भूमिका है। यह जीवन का अभिन्न अंग बन गई है। राजस्थान की 75 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति राज्य के लिए मेरे विजन का एक अभिन्न भाग है जहां सभी ग्रामीण नागरिकों को शहर की सभी सुख सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
ऊर्जा संरक्षण, सौर, वायु बायोमास जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोगय पारेषण और वितरण में होने वाली हानि को रोकने के लिए बिजली उत्पादन का विकेन्द्रीकरण जैसे कुछ ऐसे उपाय हैं जो राजस्थान की ऊर्जा सुरक्षा के लिए मेरे विजन को आधार प्रदान करते हैं।
v8
राजस्थान की कार्यशील जनसंख्या में प्रतिवर्ष 6 लाख की वृद्धि हो रही है। इसलिए यह आवश्यक है कि ऊर्जावान युवकों को रोजगार योग्य बनाने के लिए उन्हें कौशलयुक्त बनाया जाए ताकि वे राज्य के भविष्य को आगे बढ़ा सके। मैं हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘कौशल भारत‘ के प्रयासों का और हमारी माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे जी द्वारा ‘शिक्षु अधिनियम‘ में संशोधनों का पूर्ण समर्थन करता हूँ।
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राज्य और केन्द्र की सरकारें कौशल विकास को प्रोत्साहित करेंगे और हमारे युवकों की रोजगार-योग्यता में वृद्धि होगी।
हमारे राज्य को भावी और विद्यमान बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिवर्ष 7-8 लाख नौकरियां सृजित करनी होंगी। यह कार्य केवल औद्योगिकीकरण, उद्यमिता, एफडीआई, आदि को प्रोत्साहित करके किया जा सकता है। मैं इन नीतियों की सहायता से राजस्थान को शून्य बेरोजगारी की ओर ले जाने के लिए कार्य करता रहूँगा।
v9
लोकतांत्रिक नीति के लिए सुविज्ञ नागरिकों का होना अपेक्षित है। शिक्षा स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं को संपोषित करती है। मूल्यहीन शिक्षा प्रणाली से व्यक्ति का समग्र विकास संभव नहीं है। अतः हमें मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने वाली स्कूल प्रणाली स्थापित करनी होगी जिससे सुशिक्षित नागरिकों के माध्यम से हमारे राज्य और राष्ट्र की संभावनाओं को मूर्त रूप दिया जा सके।
v10
खेलकूद से युवाओं को आत्मविश्वासी, व्यवस्थित और सक्षम कार्यबल में परिवर्तित किया जा सकता है जो हमारे राज्य में समाजिक और आर्थिक परिवर्तन ला सके। हमारी 75% जनसंख्या गांवों में रहती है, मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमें ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद के लिए अवसंरचना का सृजन करना चाहिए।
प्रतिभा खोज, ब्लाक और पंचायत स्तर पर नियमित प्रतिस्पर्धा, अवसंरचना (होस्टल, ग्राउण्ड आदि) निर्माण, शैक्षणिक पाठ्यचर्या में खेलकूद पर अधिक जोर और ग्रामीण क्षेत्रों के योग्य युवाओं को खेलकूद छात्रवृत्तियां प्रदान करके ग्रामीण खेलकूद विकास के मेरेे विजन को साकार करने में सहायता प्राप्त होगी।
v11
नशे का दुष्प्रभाव हमारे युवाओं का उत्साह और ऊर्जा समाप्त कर देता है। नशे की लत से विशेष रूप से वंचित लोगों का जीवन नर्क बन जाता है। मुझे यह देखकर अत्यधिक खिन्नता और दुख होता है कि हमारे क्षेत्र के कई लोग, विशेषकर युवा, नशे के दुष्चक्र का शिकार हो गए हैं।
मैं नशे की लत से उत्पन्न भयंकर दुष्प्रभावों के विरूद्ध लड़ने और जो लोग इसका शिकार हुए हैं उनका पुनर्वास कराने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा। नशे के विरूद्ध जागरूकता पैदा करके, नशामुक्ति केन्द्रों की स्थापना करके, सामाजिक दंश को दूर करके और पीड़ितों की समस्याओं का समाधान करके नशे के दुष्प्रभावों से अपने राज्य को मुक्त कराना मेरे विजन के भाग में है।

Blog Archive

कांग्रेस के बारे में

"भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य भारत के लोगों की भलाई और उन्नति है तथा शांतिमय और संवैधानिक उपायों से भारत में समाजवादी राज्य कायम करना है जो संसदीय जनतंत्र पर आधारित होए जिसमें अवसर और राजनैतिक, आर्थिक तथा सामाजिक अधिकारों की समानता हो तथा जिसका लक्ष्य विश्व-शांति और विश्व बन्धुत्व हो।

सोशल मीडिया

प्रायोजक Gurudev Techno