मोदी सरकार द्वारा लगातार पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों का एक नया उदाहरण सामने आया है



मोदी सरकार द्वारा लगातार पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों का एक नया उदाहरण सामने आया है | बाड़मेर के पत्रकार दुर्ग सिंह जी राजपुरोहित पर गलत मामला दर्ज करके फसाया जा रहा है , बाड़मेर पुलिस प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर पटना पुलिस को सौंप दिया ,  जिसका कारण है कि पटना के किसी शख्स ने दुर्ग सिंह जी द्वारा उस शख्स के साथ मार-पीट करने का आरोप लगाया | जबकि दुर्ग सिंह जी का कहना है कि वे कभी बिहार गए ही नहीं तो फिर वो पटना जाकर किसी के साथ मारपीट कैसे कर सकते हैं | कानून का फायदा उठाकर उन्हें सिर्फ राजनैतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है | इस गिरफ्तारी ने जनता के मन में संशय की स्थिति पैदा कर दी है | मेरा मानना है कि बाड़मेर पुलिस प्रशासन को इस प्रकरण की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ताकि जनता हकीकत से रूबरू हो सके| दोस्तों में शुरू कहता आ रहा हूँ कि वर्तमान सरकार अपनी सारी मर्यादा तोड़ चुकी है , चाहे वे प्रधानमंत्री पद की गरिमा हो , मुख्यमंत्री पद की या राज्यपाल पद की गरिमा हो | लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के पत्रकार को किस तरह सिर्फ एक न्यूज़ छापने के चक्कर में झूठे मामले में फसाया जा रहा है , ये इसका ताजा उदाहरण है |  मेरा निवेदन है मेरे भारतवासियो , बाहर निकलो और देश के लोकतंत्र पर लगातार हो रहे हमलो से देश को बचा लो | जब सुप्रीम कोर्ट के चार बड़े जज कह चुके है कि लोकतंत्र खतरे में है , तो आप इन घटनाओ के उदाहरण से मान सकते हो कि वाकई में देश का लोकतंत्र खतरे में है | आओ , भाजपा को हटाए  व् देश को बचाए | 
Share:

जयपुर में मिला जनसमर्थन बताता है आगामी चुनाव में कोग्रेस की सरकार बनेगी







राहुल गाँधी जी के रोड शो को जयपुर में मिला जनसमर्थन बताता है कि राजस्थान में आगामी चुनाव में जनता ने कांग्रेस को जिताने का मन बना लिया है| आप सबके अभूतपूर्व उत्साह, असीमित स्नेह और अपार समर्थन के लिए सहृदय आभार।  
रैली को सफल बनाने के लिये सिवाना विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं का पुन:आभार ।धन्यवाद
Share:

जयपुर चलो....



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल गॉधी जी दिनांक 11 अगस्त को जयपुर पधार रहे है। जयपुर हवाई अडडे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा प्रातः 11 बजे स्वागत किया जायेगा 
आप सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में 11 अगस्त को जयपुर हवाई अडडे पर प्रातः10:30 बजे पहुँचे।
Share:

राहुल गांधी जी की लोकप्रियता से घबराई महारानी सरकार


जयपुर में राहुल गाँधी जी के आगमन से पूर्व भाजपा सरकार ने प्रशासन की मदद से जो सुरक्षा का हवाला देते हुए यात्रा का रुट बदलने का निर्णय लिया है वह काफी शर्म की बात है । सरकार के इस फैसले से यह बात तो साफ़ हो गयी है की भाजपा सरकार, राहुल गाँधी जी की लोकप्रियता से घबरा चुकी है, वही दूसरी ओर वो जयपुर की जनता को राहुल जी से मिलने से रोकना चाहती है । जब भाजपा के कोई उच्चाधिकारी या मोदी जी आते है तो सुरक्षा की बात नहीं आती, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष के आने पर राज्य में उनकी सुरक्षा का  खतरा मंडराने जैसी बातें राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा शोभा नहीं देती । भाजपा सरकार की यह भेदभाव की निति असहनीय है ।

Share:

Blog Archive

कांग्रेस के बारे में

"भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य भारत के लोगों की भलाई और उन्नति है तथा शांतिमय और संवैधानिक उपायों से भारत में समाजवादी राज्य कायम करना है जो संसदीय जनतंत्र पर आधारित होए जिसमें अवसर और राजनैतिक, आर्थिक तथा सामाजिक अधिकारों की समानता हो तथा जिसका लक्ष्य विश्व-शांति और विश्व बन्धुत्व हो।

सोशल मीडिया

प्रायोजक Gurudev Techno