सोशल मीडिया



सोशल मीडिया ने लोगों के बीच संवाद में क्रांति का सूत्रपात किया है। यह सूचना के युग की परिभाषित प्रौद्योगिकी बन चुकी है। आज 125 करोड से अधिक भारतीय विश्व के साथ बातचीत के लिए फेसबुक का प्रयोग करते हैं और 25 करोड लोग ट्विटर का उपयोग करते हैं। सोशल मीडिया ने विश्व को विश्व-ग्राम में परिवर्तित कर दिया है। सोशल मीडिया में लाखों लोगों को अपनी आवाज उठाने का अवसर दिया और उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया है। स्थानीय कार्यों के लिए वैश्विक श्रोता प्राप्त हो रहे हैं और स्थानीय स्तर पर शासन की समस्याओं की ओर प्रशासन में बैठे उच्च नेतृत्व का ध्यान आकर्षित हो रहा है। यह सब सोशल मीडिया के माध्यम से संभव हो पाया है। सोशल मीडिया की इस ताकत को देखते हुए मैंने आप लोगों के साथ संवाद के लिए फेसबुक और व्यक्तिगत वेबसाइट का उपयोग कुछ माह पूर्व से करना आरंभ किया है। 
मित्रों, विश्व आज तीव्र-परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। पढ़ने और लिखने का ज्ञान जिसे साक्षरता कहा जाता है, का स्थान ई-साक्षरता ने ले लिया है। परंतु सूचना-युग के सूत्रपात के साथ ही यह और अधिक चुनौतीपूर्ण बन चुका है। आज के युग में ज्ञान ही शक्ति है तथा कम्प्यूटर, इंटरनेट और सोशल मीडिया नागरिकों को सशक्त बनाने के साधन हैं। हमें अपने नागरिकों को आधारभूत ई-साक्षरता प्रदान करने की नितांत आवश्यकता है। आइए हम सब “हर एक पढ़ाए एक” के नारे का पालन करते हुए कम से कम एक व्यक्ति को ई-साक्षर बनाने की प्रतिज्ञा लें। इस प्रकार के प्रयासों में मैं सदैव आपकी सहायता के लिए प्रस्तुत रहूँगा। मैं आप सभी से प्राप्त ऐसे नए विचारों का स्वागत करता हूँ। धन्यवाद।

Blog Archive

कांग्रेस के बारे में

"भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य भारत के लोगों की भलाई और उन्नति है तथा शांतिमय और संवैधानिक उपायों से भारत में समाजवादी राज्य कायम करना है जो संसदीय जनतंत्र पर आधारित होए जिसमें अवसर और राजनैतिक, आर्थिक तथा सामाजिक अधिकारों की समानता हो तथा जिसका लक्ष्य विश्व-शांति और विश्व बन्धुत्व हो।

सोशल मीडिया

प्रायोजक Gurudev Techno