ब्लाक कांग्रेस कार्यालय सिवाना का शुभारम्भ

ब्लाक कांग्रेस कार्यालय सिवाना का शुभारम्भ 11 जुलाई को



सिवाना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पूर्व सांसद हरीश चौधरी जी के मुख्य आथित्य एवं जिला अध्यक्ष फतेह खान जी की अध्यक्षता , पूर्व मंत्री हेमाराम जी चौधरी , अमीन खान जी, महंत निर्मलदास जी , गोपाराम जी मेघवाल, गफूर अहमद जी, शमा बानो जी , जिला प्रमुख प्रियंका जी मेघवाल,जिला प्रभारी हीरालाल जी विश्नोई ,
विधायक मेवाराम जी जैन,पूर्व विधायक मदन प्रजापत जी, पदमाराम जी मेघवाल, बालाराम जी, मोटाराम  जी मेघवाल भाग लेंगे ।
आप जिले के सभी प्रधानगण, अग्रिम संघठनो के जिला अध्यक्षों के विशिष्ठ आथित्य में आयोजित होगा जिसमे सभी अग्रिम संघठनो पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ, पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों पूर्व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति आवश्यक है...
अतः आप सभी से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
 
निवेदक
ओमाराम मेघवाल
अध्यक्ष ब्लॉक सिवाना
प्रेमसिंह राठौड़
अध्य्क्ष ब्लॉक सिणधरी एवं
विधानसभा क्षेत्र सिवाना के सभी कार्यकर्तागण

स्थान -  
सत्कार कॉप्लेक्स के सामने - कार्यालय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिवाना।
दिनाक 11 जुलाई समय सुबह 10 बजे
Share:

मोदीराज में राजनीतिक गुंडों का अत्याचार चरम पर है।

मोदीराज में राजनीतिक गुंडों का अत्याचार चरम पर है। आए दिन सत्ताधारी नेताओं के परिजन अब भयहीन होकर खुलेआम सड़कों पर गुंडागर्दी करते नजर आते हैं। ऐसे अवसादियों को न तो कानून का कोई खौफ है और न ही किसी मुकद्दमें का कोई डर, क्योंकि इनके सत्तानशीं पिता का हाथ सदैव इनके पीछे रहता है। 


Share:

युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन....

युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन....
स्वामी जी का आह्वान था 'उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक कि मंजिल प्राप्त न हो जाए' उनका यह आह्वान आज भी प्रासंगिक है और सदैव रहेगा। उस जमाने में विवेकानंद ने भारत का मान-सम्मान बढ़ाया तथा अपनी अमिट छाप छोड़ी।
हम सभी स्वामी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें और सामजिक कुरीतियों को दूर करने में आगे आकर अपनी शक्ति लगाएं।

Share:

देश में मासूम बच्चियों से लगातार बढ़ रही दरिंदगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही।

लाल हुई ज़मीन, फिर मासूम के रक्त से
नन्हीं सी जान खूब लड़ी, उस महरूम वक्त से।
देश में मासूम बच्चियों से लगातार बढ़ रही दरिंदगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। दुष्कर्मों की सूली चढ़ने वाली मासूमों की चीख इन्साफ के दरवाजों तक कब पहुंचेगी ?  


Share:

Blog Archive

कांग्रेस के बारे में

"भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य भारत के लोगों की भलाई और उन्नति है तथा शांतिमय और संवैधानिक उपायों से भारत में समाजवादी राज्य कायम करना है जो संसदीय जनतंत्र पर आधारित होए जिसमें अवसर और राजनैतिक, आर्थिक तथा सामाजिक अधिकारों की समानता हो तथा जिसका लक्ष्य विश्व-शांति और विश्व बन्धुत्व हो।

सोशल मीडिया

प्रायोजक Gurudev Techno